Friday, July 19, 2019

ज़िंदगी इसी का नाम है

अभी मै इतनी बड़ी तो नहीं की मेरी ज़िन्दगी का अनुभव ज्यादा हो गया हो लेकिन अनुभव अपने आप में ही बहुत बड़ा साबित होता है हमारी ज़िन्दगी की कहानी में!

लिखने की चाहत भी मुझे इन अनुभवों से ही मिलती है। हम सभी के ज़िन्दगी में कभी ना कभी ऐसा मोड़ जरूर आता है जब हम अपनी किस्मत से हार मार लेते है, उससे लड़कर थक जाते हैं, उसी समय हर किसी को अपने दिलों की इच्छा को जाहिर करना बहुत जरूरी होता है अगर आप आगे सही सोच से जीना चाहते है तो!

                 
यही वजह है कि मुझे लिखने में इतनी रुचि है, क्यूकी "जरूरी नहीं कि हम जिस भी इंसान को समझाए या बताए हमारी परेशानियों को वो उसे उसी ढंग में समझे।" और इस बात पर आप भी गौर देंगे कि इस व्यस्त भरे दौर में लोग अपने आप को वक़्त नहीं दे पाते है, तो यह जायज़ भी कि वह हमारी परेशानियों को नहीं समझेंगे। इसलिए यह बिल्कुल सही भी कहा गया है कि " ज़िन्दगी में अकेले आए है और जाना भी अकेले ही है"। तो फिर क्यों ना हर परिस्थिति को खुद ही संभालना सीखे।



लिखना मुझे सकारात्मक सोच की तरफ ले जाती है। जूठे लोगो से बेहतर है कि आप इस इन सब से दूर रहे। "आपका विचार ही आपकी चरित्र का निर्माण करते हैं इसलिए विचार का सकारात्मक होना बहुत ज़रूरी है।"




ज़िंदगी इसी का नाम है

अभी मै इतनी बड़ी तो नहीं की मेरी ज़िन्दगी का अनुभव ज्यादा हो गया हो लेकिन अनुभव अपने आप में ही बहुत बड़ा साबित होता है हमारी ज़िन्दगी की कह...